हिमालय प्रहरी

रानीखेत के सोमनाथ मैदान में 27 जुलाई से सजेगा अग्निवीर व सैन्य भर्ती का मंच: जानिए किस दिन किस जिले के युवाओं को मिलेगा मौका

खबर शेयर करें -

रानीखेत। कुमाऊं व नागा रेजिमेंट सेंटर (KRC) मुख्यालय के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में भारतीय सेना के तहत अग्निवीर और केंद्रीय व जोनल श्रेणी की बहुप्रतीक्षित भर्ती रैली की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आगामी 27 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित देश भर के हजारों युवा अपनी शारीरिक दक्षता और देश सेवा के जज्बे का प्रदर्शन करेंगे।

भर्ती का पूरा शेड्यूल: जानिए कब किसकी होगी दौड़

केआरसी मुख्यालय और भर्ती कार्यालय के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों के लिए तिथियां इस प्रकार तय की गई हैं:

  • 27 जुलाई (केंद्रीय श्रेणी): उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के सभी जिलों के अभ्यर्थी धर्म शिक्षक (JCO) व शिक्षा हवलदार पदों के लिए हिस्सा लेंगे।

  • 28 व 29 जुलाई (जोनल श्रेणी): सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट और सेपोइ फार्मा पदों के लिए यूपी व उत्तराखंड के युवाओं की दौड़ होगी।

  • 30 जुलाई से 6 अगस्त (अग्निवीर भर्ती – कुमाऊं मंडल): इसमें केवल अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधमसिंह नगर के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे:

    • 30 जुलाई: बागेश्वर

    • 31 जुलाई: बागेश्वर व नैनीताल

    • 1 अगस्त: नैनीताल

    • 2 अगस्त: नैनीताल व ऊधम सिंह नगर

    • 3 अगस्त: ऊधम सिंह नगर व अल्मोड़ा

    • 4 व 5 अगस्त: अल्मोड़ा

    • 6 अगस्त: अग्निवीर टेक्निकल व ट्रेड्समैन (चारों जिलों के लिए)

अभ्यर्थियों के ठहरने से लेकर सुरक्षा तक पुख्ता इंतजाम

भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को सोमनाथ मैदान सभागार में निदेशक भर्ती कर्नल महेश कुमार और संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी की अध्यक्षता में प्रशासनिक व सैन्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई।

  • प्रवेश का समय: सैन्य परिसर में अभ्यर्थियों का प्रवेश तड़के 3:30 बजे शुरू हो जाएगा, जो सुबह 6:00 बजे तक ही मान्य रहेगा।

  • आवास व्यवस्था: युवाओं के ठहरने के लिए कैंट, मिशन व नेशनल इंटर कॉलेज, शिव मंदिर धर्मशाला और रंगोली सभागार में व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

  • प्रशासनिक निर्देश: होटल और रेस्टोरेंटों में रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अभ्यर्थियों से अधिक वसूली न हो। साथ ही जल संस्थान, बिजली विभाग और परिवहन निगम को चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है।

17 से 28 अगस्त तक होगी यूनिट कोटा भर्ती

केआरसी व नागा मुख्यालय में ही 17 से 28 अगस्त के बीच सेना की यूनिट कोटा भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश भर के सैन्य परिवारों के युवाओं और खिलाड़ियों को मौका मिलेगा:

  • 17 व 18 अगस्त: उत्तराखंड के सभी जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर जीडी भर्ती और शारीरिक दक्षता परीक्षा।

  • 19 व 20 अगस्त: उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों के युवाओं के लिए अग्निवीर जीडी।

  • 21 से 24 अगस्त: अग्निवीर ट्रेड्समैन और विशिष्ट खिलाड़ियों (Sports Quota) का ट्रायल व शारीरिक परीक्षण।

Exit mobile version