
लालकुआं (नैनीताल)। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को केदार स्किलिफाई के तत्वावधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित डिजिटल मार्केटिंग पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डिजीपरफॉर्म हल्द्वानी के मुख्य वक्ता जयंत कांडपाल और रोहित ने महाविद्यालय के करीब 50 छात्र-छात्राओं को डिजिटल मार्केटिंग, वेबसाइट निर्माण, गूगल बिजनेस प्रोफाइल और आधुनिक एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।
रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं से कराया अवगत
कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों को डिजिटल क्षेत्र में बढ़ते अवसरों से परिचित कराते हुए रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एआई टूल्स का उपयोग करके डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में बेहतर करियर बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने मुख्य वक्ताओं और अतिथियों का स्वागत किया। इस पूरे सत्र का संचालन रोजगार परामर्श एवं नियोजन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. प्रदीप मंडल द्वारा किया गया।
स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय परिवार की ओर से आए हुए अतिथियों और वक्ताओं को प्रतीक चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. कल्पना शाह, डॉ. भावना मेहरा सहित अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें