हिमालय प्रहरी

पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा के बड़े भाई अमरजीत सिंह चीमा का लंबी बीमारी के चलते निधन, 28 मई को होगी अंतिम अरदास

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,काशीपुर। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा के बड़े भाई एवं वर्तमान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के ताऊ सरदार अमरजीत सिंह चीमा का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने 15 मई 2026 की रात्रि अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही चीमा परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय अमरजीत सिंह चीमा अपने सरल स्वभाव, धार्मिक विचारधारा और सामाजिक व्यवहार के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
परिवारजनों के अनुसार दिवंगत आत्मा की शांति हेतु अंतिम अरदास 28 मई, बृहस्पतिवार को मोहाली फेज-4 स्थित उनके निजी निवास पर श्रद्धा एवं शोक के बीच आयोजित की जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में परिजन, समाजसेवी, शुभचिंतक और राजनीतिक हस्तियां पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी।
चीमा परिवार ने सभी परिचितों और शुभचिंतकों से अंतिम अरदास में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास करने की अपील की है।

Exit mobile version