हल्द्वानी: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की कथित पत्नी उर्मिला सनावर का वीडियो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हल्द्वानी में सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल सांसद अजय भट्ट से जब इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
🗣️ अजय भट्ट ने दी प्रतिक्रिया
सांसद अजय भट्ट अंकिता भंडारी मामले में मीडिया के सवालों पर बचते हुए नज़र आए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि:
-
उन्हें इस मामले की कोई जानकारी ही नहीं है।
-
उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, “कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।”
-
उन्होंने आगे कहा कि जो भी गलत है, उसके लिए कानून बना हुआ है और वह कभी किसी के खिलाफ पॉलिटिकल वार नहीं करते।
-
उन्होंने हत्याकांड को बेहद दुखद घटना बताया और कहा कि इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है।
सांसद अजय भट्ट ने स्पष्ट किया कि वह इस संवेदनशील मामले में मीडिया ट्रायल नहीं कराना चाहते, इसलिए किसी भी तरह की टिप्पणी से बच रहे हैं।
💥 मामले ने क्यों पकड़ा तूल?
-
वीडियो जारी: बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी किया, जिससे उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल आ गया है।
-
बड़ा आरोप: उर्मिला सनावर ने वीडियो में खुलासा किया है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में “गट्टू ही वीआईपी था” और उन्होंने एक बड़े बीजेपी नेता का नाम लिया है।
-
सियासी घमासान: इस वीडियो के बाद से प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस इस मुद्दे पर बीजेपी को लगातार घेर रही है और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
