हिमालय प्रहरी

कमान मिलते ही एक्शन मोड पर एसएसपी ! ओवरलोड वाहनों पर कहर बनकर टूट पड़े अजय गणपति, खनन माफिया की टूटी कमर

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,उधम सिंह नगर। जिले की कमान संभालते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था के मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ दिया है, जिससे खनन और भारी माल ढुलाई से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

थानावार कार्रवाई का ब्यौरा:
🔹 कोतवाली काशीपुर
2 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई, 2 वाहन सीज, 2 कोर्ट चालान।
🔹 कोतवाली आईटीआई
1 वाहन का चालान, 1 वाहन कोर्ट चालान हेतु प्रेषित।
🔹 कोतवाली केलाखेड़ा
2 वाहनों पर कार्रवाई, 2 वाहन सीज, 2 कोर्ट चालान।
🔹 कोतवाली पंतनगर
2 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई, 2 वाहन सीज।
🔹 कोतवाली किच्छा
3 वाहनों का चालान, 2 वाहन सीज, 1 कोर्ट चालान।
🔹 थाना पुलभट्टा
3 वाहनों के चालान, 3 वाहन सीज, 3 कोर्ट चालान।
🔹 कोतवाली सितारगंज
5 वाहनों के चालान, 5 वाहन सीज।
🔹 यातायात रुद्रपुर
6 वाहनों के चालान, 1 वाहन सीज, 5 कोर्ट चालान।

 

लंबे समय से जिले की सड़कों पर ओवरलोड वाहन बेखौफ दौड़ रहे थे। न तो उन्हें सड़क सुरक्षा की चिंता थी और न ही नियमों का खौफ। ओवरलोडिंग के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही थीं और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा था। ऐसे में कप्तान ने इसे प्राथमिकता में लेते हुए सभी थाना प्रभारियों और यातायात इकाइयों को सख्त निर्देश दिए कि अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
पुलिस की टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर कई वाहनों के चालान किए, अनेक वाहन सीज किए और कई मामलों में कोर्ट चालान की कार्रवाई भी अमल में लाई गई। कप्तान का साफ संदेश है—“सड़कें नियमों से चलेंगी, मनमानी से नहीं।”
सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई महज औपचारिकता नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला अभियान है। एसएसपी अजय गणपति की सख्त कार्यशैली से साफ है कि जिले में कानून का राज स्थापित करना उनकी पहली प्राथमिकता है।

 

साफ संदेश: “ओवरलोडिंग अब नहीं चलेगी”

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोड वाहन न केवल सड़कों को क्षतिग्रस्त करते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं का बड़ा कारण भी बनते हैं। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राजस्व बढ़ाने के नाम पर या दबाव में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
जिले में लंबे समय से ओवरलोडिंग की शिकायतें मिल रही थीं। कई स्थानों पर खनन और निर्माण सामग्री से लदे वाहन नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे थे। लेकिन अब कप्तान के तेवर देख ट्रांसपोर्ट कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
ओवरलोड माफियाओं के लिए यह चेतावनी है—या तो नियमों का पालन करें, वरना पुलिस की कार्रवाई के लिए तैयार

Exit mobile version