हिमालय प्रहरी

हल्दूचौड़ में व्यापार मंडल के चुनाव की तैयारी जोरों पर, 375 अभी तक नए वोटर बने

खबर शेयर करें -


हल्दूचौड़: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल द्वारा हल्दूचौड़ इकाई के चुनाव की तैयारी जोरों पर चल रही है, 10 जनवरी तक चले सदस्यता अभियान में 375 व्यापारियों ने अपने वोट बनाए है।

रविवार को संगठन के प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी के नेतृत्व में चुनाव पर्यवेक्षक अजय कृष्ण गोयल ,सह चुनाव अधिकारी अतुल कुमार गुप्ता ने हल्दुचौड पहुंचकर व्यापारियों की बैठक ली। जिसमें हल्दूचौड इकाई के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। तय कि गया कि सोमवार को हल्दूचौड़ में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर के द्वारा किया जाएगा। व्यापार मंडल के आठ पदों पर होने वाले चुनाव के लिए 17 व 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी, जबकि 28 जनवरी को मतदान व मतगणना की जाएगी। बैठक में खीम सिंह बिष्ट, भास्कर सुयाल, जीवन पांडे, योगेश जोशी, दीपक जोशी, राकेश सिंह धपोला, महेश चंद जोशी, योगेश दुम्का, प्रमोद बमेठा आदि अनेक व्यापारी उपस्थित थे।

Exit mobile version