
राजू अनेजा,काशीपुर। प्रथम एडीजे की अदालत ने साले को गोली मारकर घायल करने के आरोपी जीजा की जमानत मंजूर कर ली है। 30 दिसंबर 2023 को आवास विकास कालोनी में बेकरी संचालक ढकिया नंबर एक निवासी अजय अपने पिता नारायण दास के साथ बेकरी बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया था। अजय के चचेरे भाई योगेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 18 जनवरी को पुलिस ने घायल के जीजा गदरपुर के गांव श्यामनगर निवासी अनिल गुंबर पुत्र करम चंद्र गांव खटोला थाना दिनेशपुर निवासी राजू पुत्र राजपाल व ग्राम महावीर नगर गदरपुर निवासी हीरा लाल पुत्र राम सुभाष को गिरफ्तार किया था। आरोपी अनिल सिंह की ओर से उसके अधिवक्ता ने प्रथम एडीजे विनोद कुमार की अदालत में जमानत के लिए जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी की जमानत मंजूर कर ली।