हिमालय प्रहरी

बाजपुर : पहले दो युवकों के साथ जेठानी 50 हजार एवं गर्भवती देवरानी 86 हजार रुपये की नगदी लेकर हुई फरार, अब पहुंची कोतवाली

खबर शेयर करें -

बाजपुर : सप्ताहभर पहले दो युवकों के साथ फरार हुईं देवरानी-जेठानी स्वयं ही कोतवाली पहुंच गईं और अपनी मर्जी से युवकों के साथ जाने की बात कही। वहीं पुलिस ने उनके बयानों के आधार पर मायके वालों के सुपुर्द कर दिया है, जबकि युवकों को कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया।

पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा के अंतर्गत निवासरत एक व्यक्ति ने 29 मई को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया था कि 28 मई को वह तथा उसका भाई घर से मजदूरी करने चले गए। आरोप है कि उनके घर से जाने के बाद सुबह करीब 10 बजे परिजनों की अनुपस्थिति में घर पहुंचे दो युवक उसकी पत्नी एवं भाभी एवं गोद में दो बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए हैं। कहा कि उसकी पत्नी चार माह की गर्भवती है।

उसकी भाभी घर से अपने साथ सोने-चांदी के पांच आभूषण व 50 हजार रुपये की नकदी एवं पत्नी सोने-चांदी के चार आभूषण एवं 86 हजार रुपये की नगदी ले गई है। वहीं पुलिस ने एनसीआर काटते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस अभी उनकी खोजबीन कर ही रही थी कि दोनों खुद ही कोतवाली पहुंच गईं और अपनी मर्जी से घर छोड़कर जाने की बात कही। वहीं पुलिस ने उनके बयानों के आधार पर दोनों की मां व अन्य मायके वालों के सुपुर्द कर दिया है, जबकि युवकों को कड़ी हिदायत दी गई है।

Exit mobile version