लालकुआं: तराई पूर्वी वन प्रभाग के डोली रेंज में वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को वन कर्मियों द्वारा नगर में रैली निकालकर वन व वन्य जीव संरक्षण का आह्वान किया।
गुरुवार को वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर डॉली रेंज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ जेपी नारायण ने कहा कि वर्तमान समय में शहरीकरण व औद्योगिकरण के बीच वन व वन्य जीवों का संरक्षण करना अति आवश्यक हो गया है। जिस प्रकार हमारे देश के विकास के लिए शहरीकरण व औद्योगिक करण जरूरी है। उसी प्रकार शुद्ध वातावरण के लिए वन व वन्य जीवो का संरक्षण अति आवश्यक है।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए वन टाइम यूज़ पॉलीथिन का प्रयोग ना करने की अपील की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी मनोज तिवारी ने कहा कि हमारे जीवन में वन व वन्य जीवों काम महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करना होगा। ताकि हमें व आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। डॉली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वन व वन्य जीवों का संरक्षण आम व्यक्ति के बिना संभव नहीं है। उन्होंने मनुष्य के जीवन मे वन व वन्य जीवों के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
गोष्टी के बाद बिन्दुखत्ता के संजय नगर स्थित स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं व वन कर्मियों द्वारा नगर में रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण की अपील की गई। इस दौरान छात्र छात्राएं जहां वन व वन्य जीव संरक्षण के लिए नारे लगा रहे थे वही वह अपने हाथों पर तमाम स्लोगन लिखे हुए तख्ती लिए हुए थे ।
रैली का पूरे नगर में घूमने के बाद वापस डोली रेंज कार्यालय में समापन किया गया। कार्यक्रम में आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र पाठक, प्रभारी प्रधानाचार्य नीरज कोरंगा, सेंचुरी पेपर मिल के वरिष्ठ अधिकारी सुभाष शर्मा , नरेश चंद्रा, डिप्टी रेंजर लक्ष्मण सिंह मेवाड़ी वह मनोज जोशी समेत तमाम वन कर्मी, समाजसेवी, अध्यापक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें