हिमालय प्रहरी

भव्य कलश यात्रा के साथ गौलापार वृद्धा आश्रम में भागवत कथा का शुभारंभ

खबर शेयर करें -

लालकुआं: लालकुआं विधानसभा के गौलापार के गंगापुर स्थित विरासत वृद्धा आश्रम में परम पूज्य व्यास नीरज चंद्र त्रिपाठी के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का पूरी धार्मिक परंपरा के साथ शुभारंभ किया गया। इस दौरान महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली।

बुधवार की प्रातः महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई वापस आश्रम परिसर में पहुंची। जहां पर जलाभिषेक के बाद तमाम धार्मिक अनुष्ठान किए गए। दोपहर दो बजे बाद कथा व्यास नीरज चंद्र त्रिपाठी ने भागवत कथा का महात्म समझते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण मात्र से ही जीव का कल्याण है। जहां भागवत कथा का गुणगान होता है वहां प्रभु खुद दर्शन देते हैं। श्रीमद् भागवत कथा हमें भगवान श्री कृष्ण ने विश्व कल्याण के लिए जो संदेश दिया है। उसकी आज समाज को जरूरत है। श्रीमद्भागवत गीता से हम समाज में फैली हुई कुरीतियों से हमेशा दूर रह सकते हैं। इस मौके पर भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी, शशि सिंह, ममता गुणवंत, लखन मेहता, दरबान सिंह, प्रकाश बिष्ट, दिनेश मठपाल समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Exit mobile version