हिमालय प्रहरी

रुद्रपुर में बाइक सवार युवकों ने युवती से किया गैंगरेप , अपहरण कर रातभर बनाया बंधक; तीन आरोपी फरार

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,रुद्रपुर।  रुद्रपुर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत युवती के साथ शनिवार रात कथित तौर पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद तीन आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत युवती शनिवार रात अपनी सहेली और दो युवकों के साथ भूरारानी रोड पर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और जबरन दोनों युवकों व दोनों युवतियों को उनकी ही बाइक पर बैठाकर गदरपुर की ओर ले जाने लगे।पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद तीनों आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार सुबह आरोपित उसे मेट्रोपोलिस अंडरपास के पास छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से घटना की जानकारी लेने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version