हिमालय प्रहरी

बिंदुखत्ता : वन अधिकार समिति बिन्दुखत्ता जैवविविधता संरक्षण लेगी हाथ में

खबर शेयर करें -

बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के काम में जुटी वनाधिकार समिति अब क्षेत्र में जैवविविधता संरक्षण पर भी काम करेगी। समिति की आज सम्पन्न हुई बैठक में इस विषय पर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया।
बैठक में तय किया गया कि इस मामले पर व्यापक चर्चा तथा प्रशिक्षण के लिए एक शिविर आयोजित कर उसमें बाहर से उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए शीघ्र ही नियमानुसार एक उपसमिति का गठन कर वन विभाग तथा जैवविविधता बोर्ड व पर्यावरण संरक्षण अनुसंधान संस्थान के उच्चाधिकारियों के साथ ही कुमाऊं व पंतनगर विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से भी समिति के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का अनुरोध किया जाएगा।

इससे पूर्व बैठक में सचिव भुवन भट्ट द्वारा बिंदुखत्ता की राजस्व ग्राम की प्रक्रिया में खंड स्तरीय वनाधिकार समिति द्वारा पत्रावली में लगाई गई एक आपत्ति के संबंध में अवगत कराते हुए बताया गया कि उसका सभी साक्ष्यों सहित निराकरण कर पत्रावली एसडीएम हल्द्वानी को सौंप दी गई है।

बैठक में स्थानीय आवेदकों के वृद्धावस्था व अन्य पेंशन प्रार्थना-पत्रों पर विचार कर 20 आवेदनों का सत्यापन भी किया गया।

बैठक में वन अधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, संरक्षक सदस्य धरम सिंह, चन्द्र सिंह दानू, श्याम सिंह, रमेश गिरि गोस्वामी, चंद्रकांता गड़ीया, कुन्दन चुफाल, डा. ललित जोशी, बसन्त पाण्डेय, देवेन्द्र बिष्ट, बलवंत बिष्ट, गणेश कांडपाल, नवीन जोशी सहित वनाधिकार समिति के सभी सदस्य उपास्थित रहें।

Exit mobile version