लालकुआं: वन अधिकार अधिनियम के तहत बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के लिए गठित वन अधिकार समिति के सदस्यों ने सामुदायिक भवन चित्रकूट बिंदुखत्ता में बैठक कर सरकारी विभागों से समन्वय कर नये कार्यक्रम लागू करने का निर्णय लिया।
बैठक में अगस्त प्रथम सप्ताह में होने वाली उपखंड स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक से पूर्व समिति में शामिल बीडीसी सदस्यों से की वार्ता करने व जिलाधिकारी से वार्ता कर हर ग्रामसभा में परिवार रजिस्टर बनाने का निर्णय लिया गया, जिससे लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने और पेंशन सम्बंधी सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सके। इसके अलावा राष्ट्रीय जल जीवन मिशन योजना के तहत इंद्रा नगर और घोड़ानाला क्षेत्रों में विधायक से वार्ता कर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने व क्षेत्र में एकमात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उच्चीकरण करने के लिए विधायक और सांसद से निवेदन करने का निर्णय लिया गया, साथ ही वन अधिकार समिति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाने व वन अधिकार अधिनियम को लेकर सशंकित व्यक्तियों तथा राजनीतिक दलों से बातचीत कर उनकी शंका का समाधान करने पर चर्चा की गई। बैठक में अर्जुन नाथ गोस्वामी, धरम सिंह, श्याम सिंह रावत, बहादुर राम, चंचल सिंह कोरंगा, चन्द्र सिंह दानू, रमेश गोस्वामी, कुन्दन चुफाल, नंदन बोरा, रणजीत गड़िया, कविराज धामी, गोविन्द बोरा, भुवन भट्ट, उमेश भट्ट समेत कई लोग उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें