
लालकुआं: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व भोला दत्त जोशी के पुत्र वरिष्ठ समाजसेवी मोहन चंद्र जोशी का शनिवार की सांय को आकस्मिक निधन हो गया है। वह 80 वर्ष के थे।
बिंदुखत्ता के शास्त्री नगर निवासी स्व मोहन चंद्र जोशी लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन से जहा परिजनों के कोहराम मचा है वही क्षेत्र में शोक की लहर है। रविवार को उनका गौला नदी के इमलीघाट में अंतिम संस्कार किया है। उनकी चिता को उनके पुत्र केदार दत्त जोशी व जगदीश चंद्र जोशी ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक डा मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुमका, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, माले नेता भुवन जोशी, ललित मटियाली, प्रभात पाल, आनंद सिंह सिजवाली, पुष्कर दुबड़िया समेत तमाम लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।