हिमालय प्रहरी

हरदोई में धूमधाम से मनाया गया प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी का जन्मदिन

खबर शेयर करें -
हरदोई। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी का जन्मदिन उनके समर्थकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं।

बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य आयोजन

जन्मदिन का मुख्य आयोजन शहर के बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाल विद्या भवन की प्रबंधक एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री कीर्ति सिंह तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती ने संयुक्त रूप से केक काटकर जन्मोत्सव की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान पूरा परिसर समर्थकों की बधाई और शुभकामनाओं से गूंज उठा।

गणमान्य लोग और महिला नेत्रियों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर समाज सेवा और संगठन से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में समिति की प्रदेश अध्यक्ष कुमुदनी देवी, निरमा देवी, सीमा सिंह, भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता, जिला महामंत्री नीतू चंद्रा, किरण अग्रवाल और पूजा गुप्ता सहित समिति के दर्जनों पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने शिवम द्विवेदी को फूल-मालाएं पहनाकर और केक खिलाकर उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की तथा उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।
Exit mobile version