
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टियां अंदरखाने सर्वे भी करवा रही हैं और चुनावी मंथन कर रही हैं। इस बीच बीजेपी ने अपना चुनावी सर्वे पूरा करवा चुकी है। कुल मिलाकर पार्टी के पास जीत और हार का खाका तैयार है।
यह भी पढ़े 👉 माल रोड पर पर्यटक ने स्थानीय व्यक्ति पर पिस्टल तानते हुए की हवाई फायरिंग, जमकर हुई मारपीट
इस बार बीजेपी ने 60 पार का नारा दिया है लेकिन बीजेपी के ही सर्वे की मानें तो 40 से 42 सीटों पर ही बढ़त दिख रही है। बीजेपी के सर्वे के मुताबिक इस वक्त 25 से 30 सीटें ऐसी हैं, जहां विधायकों के काम से जनता नाखुश है। यानी ऐसे विधायकों का पत्ता कट सकता है। माना जा रहा है कि 30 सीटों पर बीजेपी नए चेहरे उतार सकती है।
विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतर चुकी भाजपा ने ‘युवा उत्तराखंड युवा मुख्यमंत्री’ का नारा दिया है। ऐसे में माना जा रहा कि आगामी चुनाव में भाजपा नए चेहरों को तवज्जों दे सकती है, क्योंकि करीब दो दर्जन विधायक इस कसौटी पर खरे नहीं उतर रहे। आपको बता दें कि इससे पहले तमाम चुनावी सर्वे में भी बीजेपी को पिछली बार के मुकाबले कम सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें