हिमालय प्रहरी

हरीश रावत के रोड शो पर भाजपा का तंज: बोली— ‘कांग्रेस में चल रहा वर्चस्व का खेल, शक्ति प्रदर्शन से किसे संदेश दे रहे पूर्व सीएम’

खबर शेयर करें -
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के समर्थन में आयोजित होने वाले प्रस्तावित रोड शो को लेकर उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की इस अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी को लेकर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस में चुनावी तैयारियों के बजाय नेता एक-दूसरे को नीचा दिखाने और खुद को बड़ा साबित करने के लिए सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि पीएस के आवास पर ईडी (ED) की कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने संगठनात्मक पदों से इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसके बाद उनके समर्थकों द्वारा आयोजित यह रोड शो पार्टी के भीतर नेतृत्व और राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई को साफ उजागर करता है।
भाजपा का सवाल— आलाकमान, प्रदेश नेतृत्व या समर्थकों किसे दी जा रही ताकत? मुन्ना सिंह चौहान ने साधा निशाना
भाजपा ने चुटकी लेते हुए सवाल उठाया है कि यदि हरीश रावत को कांग्रेस में पूरा मान-सम्मान मिल रहा है, तो फिर उन्हें यह शक्ति प्रदर्शन करने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है? भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर यह ताकत किसे दिखाई जा रही है—पार्टी आलाकमान को, प्रदेश नेतृत्व को या अपने ही समर्थकों को? उन्होंने कहा कि यह रोड शो कांग्रेस के भीतर चल रहे वर्चस्व के खेल का नया अध्याय है। भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार पर अनर्गल आरोप लगाने वाले विपक्षी दल को पहले अपने कुनबे के भीतर मचे घमासान और आपसी मतभेदों का जवाब देना चाहिए।
Exit mobile version