हिमालय प्रहरी

जीजा ने साली के साथ किया दुष्कर्म! बहन को बताई आपबीती तो बहन ने …

खबर शेयर करें -

हिमाचल की राजधानी शिमला में एक महिला के साथ उसके सगे जीजा ने कथित तौर पर बलात्कार करने मामला सामने आया है. महिला ने शिकायत की है कि अब से 4 महीने पहले उसके जीजा ने उसके साथ जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया है. पीड़ित महिला की उम्र 35 साल है और उसके पति की मौत हो चुकी है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़े 👉 दो भाइयों के बीच विवाद में मां-बेटे की हत्या, ये थी बड़ी वजह
आपको बता दें कि ये शिमला में सदर थाना क्षेत्र का है, जहां एक 35 वर्षीय महिला का जीजा उसपर उसके पति की मौत के बाद से ही बुरी नजर रखता था. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वर्ष 2003 में उसकी शादी हुई थी तथा उसके दो बच्चे हैं. जब उसके पति की मौत हो गई तब से उसकी छोटी बहन का पति उस पर बुरी नजर रखने लगा था. पीड़िता ने बताया कि आरोपी हर रोज किसी न किसी बहाने उसक घर आता रहता था. इस दौरान पीड़िता ने इस बारे में उसने अपनी मां और छोटी बहन को भी बताया कि उसके जीजा की नीयत ठीक नहीं है.
यह भी पढ़े 👉 कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रोग्रामर, मैनेजर के लिए भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल
पीड़िता ने बताया कि  एक दिन वह अपने घर में अकेली थी और शाम के समय उसका जीजा उसके घर आया तो वह अपने कमरे में अकेली लेटी थी. इस दौरान उसके जीजा ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया. पीडिता ने बताया कि उसने अपनी मां के समक्ष घटना का खुलासा किया, लेकिन बहन का परिवार न टूटे, इस कारण पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई. वहीं जब ये बात उसने अपनी छोटी बहन को बताई तो छोटी बहन उल्टा बड़ी बहन को ही शक की निगाहों से देखने लगी.

अब पूरी घटना के बाद दुष्कर्म करने वाला उसका जीजा ही अब उसे बदनाम कर रहा है. ऐसे में वह जीजा के खिलाफ कार्रवाई चाहती है. जांच अधिकारी ने रविवार को बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आईपीसी की धाराओं 452 व 376 में केस दर्ज कर ली गई है. मामले की हर पहलू से जांच कर कार्रवाई की जायेगी. इस मामले में फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

Exit mobile version