दो भाइयों के बीच विवाद में मां-बेटे की हत्या, ये थी बड़ी वजह

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गाघा पुलिस थाने के पोखरी गांव में दो परिवारों के दो भाईयों के बीच संपत्ति विवाद में मां और उसके बेटे की कथित रूप से हत्या कर दी गई. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. रविवार को हुई इस घटना में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि पोखरी गांव के राजेश दुबे और उनके भाई अरविंद दुबे के बीच संपत्ति का विवाद था.
यह भी पढ़े 👉 कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रोग्रामर, मैनेजर के लिए भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल
रविवार को दोनों परिवारों के बीच हुए झगड़े में राजेश दुबे अपने बेटे और रिश्तेदार के साथ मिलकर अरविंद दुबे की पत्नी हेमलता (50) और बेटे हर्ष दुबे की हत्या कर दी. हत्या के समय अरविंद दुबे और उनका बेटा उत्कर्ष दुबे पुलिस थाने में राजेश दुबे तथा अन्य के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराने गए थे. पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों के बीच करीब दस वर्षों से संपत्ति का विवाद है.
यह भी पढ़े 👉 भवाली में 21 साल की लड़की ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, इलाज के दौरान मौत
गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर सिंह ने सोमवार को गाघा पुलिस थाने के प्रभारी दिलीप कुमार सिंह और उप निरीक्षक कल्पनाथ सिंह तथा हेड कांस्टेबल प्रमोद सिंह को निलंबित कर दिया है. सिंह ने बताया कि रविवार को संपत्ति विवाद में मां बेटे की रविवार को हत्या कर दी गई है. दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसमें से आठ को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

