हिमालय प्रहरी

खाकी की सेवा देखकर भोले हुए गदगद, हरिद्वार से आने वाले कांवरियों को काशीपुर पुलिस द्वारा पानी की बोतल और फल वितरित कर किया जा रहा है स्वागत,

खबर शेयर करें -
राजू अनेजा,काशीपुर। आगामी 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर हरिद्वार से गंगाजल ला रहे कांवरियों की सेवा में दिन रात तन मन धन से लगी खाकी की सेवा देखकर एक तरफ जहां भोले काफी गदगद  नजर आ रहे हैं वही काशीपुर पर चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिसकर्मियों का उत्साह भी देखने लायक है।
 हरिद्वार से आने वाले कांवरियों का काशीपुर में पुलिस प्रशासन  द्वारा किया गया प्रबंध वाकई में काबिले तारीफ है।आपको बताते चलें कि रेलवे क्रॉसिंग पर हो रहे आरोप निर्माण के चलते 105 दिन रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन बंद होने के चलते इस बार पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग को बदल दिया है जिसमें हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवरिये अब एमपी चौक से रामलीला ग्राउंड होते हुए मोटेश्वर मंदिर पहुंचेंगे वही भोले के स्वागत में तन मन धन से लगी काशीपुर पुलिस द्वारा रामलीला ग्राउंड में  आने वाले कांवरियों को   पानी की बोतल और फल वितरित करने का कार्य किया जा रहा है कांवरियों की सेवा के लिए काशीपुर पुलिस द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय कार्य की चारों और काफी चर्चा बनी हुई है। इस दौरान सेवा में लगे कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने कहा कि जनता की सेवा के साथ-साथ भोले की सेवा करना हम सबके लिए सबसे बड़े पुण्य का काम है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवरियों की सेवा के लिए काशीपुर पुलिस का प्रत्येक जवान तत्परता के साथ चप्पे-चप्पे पर तैनात है उन्होंने क्षेत्र की सम्मानित जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अनावश्यक रूप से सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न ना होने दें तथा हरिद्वार से आ रहे कांवरियों का खुले दिल से स्वागत करते हुए उन्हें रास्ता दे। भोलेनाथ आप सभी की मनोकामना पूरी करें जय  भोले की।
Exit mobile version