श्रीनगर: श्रीयंत्र टापू के पास एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट श्रीनगर मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. इस दौरान टीम ने देखा कि एक युवक नदी के बीच पत्थर को पकड़े हुए है. फायर सर्विस यूनिट ने युवक को रस्सी की मदद से नदी से सुरक्षित बाहर निकाला और पास के अस्पताल में भर्ती करवाया. हादसे के वक्त वाहन में दो लोग सवार थे. दूसरे युवक की तलाश जारी है.
बता दें कि, नगर में बुधवार देर रात एक हादसा हो गया. यहां बदरीनाथ जा रहा एक वाहन अलकनंदा नदी में गिर गया. हादसे के वक्त वाहन में दो लोग सवार थे. घायल आकाश राठी ने बताया कि वाहन में वह दो लोग थे और वह हरिद्वार नारसन कला के रहने वाले हैं. दोनों बदरीनाथ जा रहे थे. वहीं, दूसरे युवक का नाम संदीप राठी बताया जा रहा है, जो अभी तक लापता है. जिसकी तलाश की जा रही है.