
अल्मोड़ा: रामनगर भिकियासैंण बदरीनाथ हाईवे पर चरिधार में अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिर गई। जिससे मुरादाबाद निकासी युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार की शाम को मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी राशिद पुत्र भूरा उम्र 25 वर्ष कार द्वारा चौखुटिया से मुरादाबाद को निकला। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मछोड़ से कुछ पहले चरीधार क्षेत्र में राशिद की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे जहां कार के परखच्चे उड़ गए वही चालक राशिद गंभीर रूप से घायल वह कर बेहोश हो गया।सूचना पर भतरौजखान थानाध्यक्ष अनीस अहमद दल बल के साथ मौके ओर पहुंचे। लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक राशिद चौखुटिया में डेंटिंग पेंटिंग का काम करता था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
यह भी पढ़े 👉 भूलकर भी यहां अकेले मत जाना, भारत मे मौजूद 5 सबसे भूतिया जगहें