काशीपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य समेत 12 लोगों के खिलाफ उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. मामला पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के काफिले पर जानलेवा हमले से जुड़ा है. इस मामले में यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य की तरफ से पहले ही बाजपुर थाने में दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज कराया गया है.
बता दें कि 2 दिन पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने तहरीर देकर बाजपुर कोतवाली में कुलविंदर सिंह किंदा समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था. कुलविंदर सिंह किंदा समेत सभी 13 लोगों के खिलाफ धारा 147, 323 और 504 के तगत हुआ मुकदमा दर्ज हुआ था.
वहीं रविवार देर शाम को इस मामले में दूसरे पक्ष किंदा की तरफ से भी पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य समेत 12 लोगों के खिलाफ बाजपुर थाने में तहरीर दी गई. इसके बाद पुलिस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें