हिमालय प्रहरी

CBSE ने कक्षा 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम का रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

खबर शेयर करें -

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कंपार्टमेंट या सप्लीमेंट्री परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. जो छात्र जुलाई में आयोजित हुई परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे CBSE) की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (CBSE Compartment Result 2023) चेक कर सकते हैं.

इस साल कुल 120742 बच्चों सीबीएसई बोर्ड से कंपार्टमेंट परीक्षा दी थी जिनमें 78612 छात्र और 42130 छात्राएं शामिल थीं. बोर्ड ने फिलहाल 12वीं क्लास के कंपार्टमेंट एग्जाम रिजल्ट जारी किए हैं. अब 10वीं क्लास के रिजल्ट जारी किए जाएंगे. हालांकि बोर्ड ने अभी 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है. कंपार्टमेंट रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे देख सकते हैं.

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
स्टेप 1: छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर,  ‘CBSE 12th Compartment Result 2023’ लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करके सब्मिट पर क्लिक करें.
स्टेप 4: आपका सीबीएसई कंपार्टमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.
स्टेप 5: रिजल्ट पेज डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

Exit mobile version