
राजू अनेजा, काशीपुर। शहर के व्यस्त महाराणा प्रताप चौक पर शनिवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड के बाद पीड़ित दुकानदारों के बीच पहुंचकर महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने उनका दुःख बांटा और सरकार से तत्काल मुआवजा देने की मांग उठाई।
सुबह आग लगने की सूचना मिलते ही अलका पाल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचीं और अग्निकांड से प्रभावित खोखा व्यापारी शहजाद व अनिल शर्मा से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि आग की इस घटना में दोनों व्यापारियों की पूरी दुकान जलकर राख हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
अलका पाल ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि छोटे व्यापारियों की मेहनत की कमाई इस अग्निकांड में स्वाहा हो गई है, ऐसे में सरकार को तुरंत आगे आकर पीड़ित व्यापारियों को उचित मुआवजा और राहत प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार से वार्ता कर पीड़ितों को सरकारी सहायता दिलाने का आग्रह भी किया।
साथ ही उन्होंने सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल और क्षेत्र के लोगों से अपील की कि संकट की इस घड़ी में आगे आकर अग्निकांड से प्रभावित व्यापारियों की हर संभव मदद करें। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इस मुश्किल समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, महेंद्र लोहिया, जितेंद्र सरस्वती, चंद्रभूषण डोभाल, अनिल शर्मा, इलियास महागीर और खैराती लाल समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
ताजा खबर
- उत्तराखंड राज्य आंदोलन के ‘फील्ड मार्शल’ दिवाकर भट्ट को यूकेडी नेता भुवन पहाड़ी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कोटद्वार के कोटड़ीढांग में महिला को निवाला बनाने की घटना के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई; देर रात एक बड़े गुलदार को ट्रैंक्विलाइज कर पकड़ा, जांच के बाद होगी हमलावर होने की पुष्टि
- उत्तरकाशी: मोरी तहसील के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड; 33 आवासीय भवन, पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय जलकर राख, साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
- कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर धर्मनगरी में उमड़ा आस्था का महासैलाब; 38.90 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई पुण्य की डुबकी, भारी भीड़ के चलते हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक दिन भर लगा रहा जाम
- छोटे शहर के युवाओं को भी बड़े कारोबारी बनने का मिलेगा मौका, आईआईएम ने खोले द्वार; 10 लाख रुपये की मदद से गढ़ा जाएगा युवाओं का भविष्य
- काशीपुर ! दड़ियाल रोड पर धू-धूकर जला स्पेयर पार्ट्स से भरा छोटा हाथी, आग की लपटों से मची भगदड़; दमकल ने टाला बड़ा हादसा!
- दहेज की भेंट चढ़ी काशीपुर की बेटी! घर पर नन्ही परी को जन्म देने के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज उत्पीड़न से लेकर गर्भपात तक के आरोपों से मचा हड़कंप
- हल्द्वानी: राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए नैनीताल जिले के 8 खिलाड़ियों का शानदार चयन; स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल्स में मनवाया प्रतिभा का लोहा, खेल प्रेमियों में खुशी की लहर
- कारोबारी रिश्ते में भरोसे का कत्ल! पार्टनर पर 8 करोड़ की धोखाधड़ी, 1.700 किलो सोना हड़पने और AI वीडियो से बदनाम करने की धमकी देने के आरोप
- काशी की तर्ज पर 21 हजार से अधिक दीयों की रोशनी से जगमगाई धर्मनगरी; हरकी पैड़ी पर विशेष गंगा आरती, लेजर शो और हरित आतिशबाजी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, आज कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

