हिमालय प्रहरी

लालकुआं में ग्रीन पार्क बनाएगी सेंचुरी पेपर मिल

खबर शेयर करें -


लालकुआं। यहां वार्ड नंबर 1 में सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल द्वारा भव्य ग्रीन पार्क का निर्माण कराया जाएगा। पार्क निर्माण को लेकर नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के समक्ष सेंचुरी पेपर मिल के इंजीनियरों ने मुआयना करने के पश्चात पार्क निर्माण की कार्य योजना तैयार की।
गुरुवार की दोपहर सेंचुरी पेपर मिल के इंजीनियरों एवं नगर पंचायत के पदाधिकारियों ने वार्ड नंबर 1में स्थित खाली मैदान में पहुंच कर उसका चयन पार्क के लिए करते हुए उक्त स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान चेयरमैन लाल चंद्र सिंह ने कहा कि लालकुआं नगर में कोई भी भव्य ग्रीन पार्क नहीं होने के चलते नगर वासियों हो भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, नगरवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए गत दिवस उन्होंने बोर्ड बैठक के दौरान सेंचुरी पेपर मिल से वार्ड नंबर 1 में भव्य ग्रीन पार्क बनवाने का निर्णय लिया, इसके बाद सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के सीईओ जेपी नारायण से वार्ता की, जिसमें उन्होंने पार्क का निर्माण करने की संस्तुति प्रदान कर दी। इसी क्रम में सेंचुरी पेपर मिल से पहुंचे वरिष्ठ इंजीनियर मुकेश कुमार गुप्ता और अतुल शर्मा ने ग्रीन पार्क निर्माण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए पार्क निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी। इस दौरान नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल, सभासद धन सिंह बिष्ट, दीपक बत्रा, हेमंत पांडे, योगेश उपाध्याय, राज लक्ष्मी पंडित और रंजू देवी मौजूद थे।

सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल ने नगर पंचायत लालकुआं के निवेदन पर सीएसआर फंड के तहत लालकुआं नगर में भव्य ग्रीन पार्क बनाने का निर्णय लिया है। जिसका कार्य 1 सप्ताह बाद शुरू कर दिया जाएगा।
जेपी नारायण
सीईओ
सेंचुरी पल्प एंड पेपर लालकुआं,

Exit mobile version