
हल्द्वानी : कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों, इस कहावत को चरित्रार्थ किया है हल्द्वानी निवासी दिव्यांशू सक्सेना ने। इस होनहार छात्र ने दृढ़ इच्छा शक्ति व मेहनत के बल पर चार्टर्ड अकाउंटेंट सी ए की परीक्षा में सफलता हासिल कर ली है।
दिव्यांशू सक्सेना ने नैनीवैली से 12 वी की शिक्षा पूरी की है। दिव्यांशू सक्सेना ने सफलता का श्रेय मॉ वन्दना सक्सेना, पिता संजीव सक्सेना व वहन प्राची सक्सेना को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट, सुमित हृदेश, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गा, पूर्व विधायक नवीन दुमका, प्रमुख उद्योगपति भूमेश अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी हेम दुर्गापाल, ग्राम प्रधान रमेश जोशी समेत तमाम लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित कर दिव्यांशु के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें