हिमालय प्रहरी

मुख्यमंत्री धामी ने मनाया पर नहीं माने यशपाल, पुत्र संजीव के साथ कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य, पढ़े पूरा घटनाक्रम

खबर शेयर करें -


दिल्ली: गत 25 सितम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से नाश्ते की टेबल पर मिलने का भाजपा को कोई कोई फायदा नही मिला है। सोमवार को बाजपुर विधायक व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, नैनीताल विधायक संजीव आर्य समर्थकों में साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
आज कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व विधायक संजीव आर्य की हो सकती है घर वापसी

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 से पहले सियासी भूचाल भी शुरू हो गया है। कांग्रेस को कई झटके लगने के बाद आज भाजपा को भी झटका बड़ा झटका लग गया है। दिल्ली में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, नैनीताल संजीव आर्य की घर वापसी हो गई है। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव युवा व उत्तराखंड चुनाव अभियान के अध्यक्ष हरीश रावत भी मौजूद थे। बता दे कि गत 25 सितम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से मिलने पहुंचने के बाद से ही यशपाल आर्य की भाजपा से नाराजगी की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाश्ते की टेबल पर करीब एक घंटे तक बातचीत की। लेकिन सोमवार को हुई घटना क्रम मैं इस मुलाकात के मायने स्पष्ट कर दी है।

Exit mobile version