हिमालय प्रहरी

नहर को कूड़े से पटा देख नगर आयुक्त विवेक रॉय ने स्वयं जेसीबी में बैठकर सम्भाला मोर्चा

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर,क्षेत्र में हुई लगातार मूसलाधार बरसात के दौरान जहां सभी नहर ,नाले और नदीया उफान पर हैं जिसके चलते अधिकतर इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति बनी हुई है इधर जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम की टीम के द्वारा पूरी तत्परता के साथ क्षेत्र के नाले ओर नहरों को साफ करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

यहां दढ़ियाल रोड पर स्थित नहर को जब कूड़े से पटा हुआ पाया तो काशीपुर नगर निगम के मुख्य नगर विवेक रॉय ने स्वयं जेसीबी पर बैठकर मोर्चा संभालते हुए नहर की सफाई की। यही नहीं कई क्षेत्रों में पानी के निकास की समस्या को भी नगर आयुक्त विवेक रॉय ने चुटकियों में सुलझाते हुए निपटारा करवाया। मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने क्षेत्रवासियों को विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि शहर के नाले और नालियों में किसी भी तरह का कूड़ा ना फेंके तथा नगर निगम द्वारा क्षेत्र को स्वच्छ व साफ रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान में अपना सहयोग दें अपने अपने घरों का गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग डस्टबिन में एकत्रित कर घर पर पर्यावरण कर्मी को दें उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति सड़क पर या नाले नालियों में कूड़ा फेंकता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Exit mobile version