हिमालय प्रहरी

शहर में सीएम धामी का भव्य कार्यक्रम… और पुष्कर बेच रहे मैच के टिकट! बना चर्चा का विषय

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर।नगर निगम प्रांगण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का होली महोत्सव इस बार शहर का सबसे बड़ा राजनीतिक और सांस्कृतिक आयोजन माना जा रहा है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं और मेयर दीपक बाली स्वयं तैयारियों की कमान संभाले हुए हैं। शहर भर में आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की कवायद चल रही है। भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में एड़ी से चोटी तक का जोर लगाए हुए हैं।
लेकिन इन तैयारियों के बीच भाजपा के एक पार्षद का कदम शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

 

नगर निगम के पार्षद पुष्कर सिंह बिष्ट मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों से अलग क्रिकेट मैच के टिकटों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय नजर आए। बताया जा रहा है कि उसी दिन भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले को बड़ी स्क्रीन पर दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर बतौर स्कैनर टिकट बेचे जा रहे हैं और इसका प्रचार भी जोरों पर है।

प्राथमिकताओं पर उठे सवाल

जब पूरा प्रशासन और सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं, तब एक भाजपा पार्षद का समानांतर टिकटेड आयोजन में व्यस्त दिखना कई सवाल खड़े कर रहा है।
क्या यह महज निजी पहल है?
या फिर कार्यक्रम की भीड़ और फोकस को प्रभावित करने वाला कदम?
सियासी गलियारों में हलचल
चुनावी साल में मुख्यमंत्री का दौरा अपने आप में बड़ा राजनीतिक संदेश माना जाता है। ऐसे समय में पार्टी के ही एक जनप्रतिनिधि की अलग राह ने भाजपा खेमे में भी हलचल पैदा कर दी है। विरोधी इसे मुद्दा बनाने में जुट गए हैं, जबकि समर्थक इसे व्यक्तिगत कार्यक्रम बता रहे हैं।
अब शहर की नजर 1 मार्च पर टिकी है—
क्या रंगोत्सव की चमक हर चर्चा को पीछे छोड़ देगी,
या टिकट काउंटर की गूंज सियासी रंग में नया मोड़ ले आएगी?
काशीपुर में इस बार होली के रंगों के साथ राजनीति का रंग भी खूब चढ़ता दिखाई दे रहा है।

Exit mobile version