उत्तराखंड की राजनीति में तीसरे विकल्प की उम्मीद जगा रही आम आदमी पार्टी यहां भी दिल्ली का सियासी करिश्मा दोहराने की तैयारी में जुटी है। इन दिनों वरिष्ठ आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तराखंड के दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के चुनावी अभियान की शुरुआत की। साथ ही ये भी बताया कि आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल कहां से चुनाव लड़ेंगे।
यह भी पढ़े 👉 8वीं,10वीं और ग्रेजुएशन पास के लिए यहां निकली हैं बंपर भर्तियां, जानें कैसे मिलेगी नौकरी
आम आदमी पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल को उत्तराखंड में पार्टी का चेहरा घोषित किया है। कर्नल कोठियाल किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस पर जारी सस्पेंस भी खत्म हो गया है। कर्नल अजय कोठियाल उत्तराखंड की गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह घोषणा मनीष सिसोदिया ने बुधवार को उत्तरकाशी में की। यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आज उत्तराखंड में बड़ा विकल्प है।
उत्तरकाशी के गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा एक दिलचस्प मिथक जुड़ा है. माना जाता है कि गंगोत्री विधानसभा सीट से जिस भी पार्टी का प्रत्याशी चुनाव जीतता है, वो पार्टी सत्ता पर काबिज होती है. आंकड़ों भी इसे तस्दीक करते है.
यह भी पढ़े 👉 रुद्रपुर में चल रहे ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, वेबसाइट पर दिए गए थे कॉल गर्ल के नंबर
गंगोत्री विधानसभा सीट से जुड़े इस मिथक को एक मात्र संयोग कहें या कुछ और मगर यह सच है. देश की आजाद के बाद शुरू हुए विधानसभा चुनाव से ही इस मिथक की शुरुआत हुई, जो आज तक नहीं टूटा है. इस बात को करीब 70 साल हो गए हैं. तब से ही यह मिथक बरकरार है. उत्तराखंड राज्य गठन से पहले गंगोत्री विधानसभा सीट न होकर उत्तरकाशी विधानसभा सीट हुआ करती थी. उस दौरान भी यह मिथक बरकरार था. इस मिथक के बरकरार होने का सिलसिला अभी भी जारी है.
