बिंदुखत्ता (नैनीताल): उत्तराखंड की वर्तमान भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिंदुखत्ता द्वारा एक विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर प्रदेश सरकार की नीतियों और जनसमस्याओं के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
भ्रष्टाचार के आरोपों पर घेराव और पुतला दहन
अभियान के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने धामी सरकार के मंत्रिमंडल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, रेखा आर्य और धन सिंह रावत के विभागों में हुए कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता से हस्ताक्षर कराए। हस्ताक्षर अभियान के समापन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने धारचूला के विधायक हरीश धामी के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमों के विरोध में आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।

भाजपा सरकार जनविरोधी और तानाशाही पर उतारू: हेमवती नंदन दुर्गापाल
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन में श्री दुर्गापाल ने कहा, “प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और आम जनता महंगाई, बेरोजगारी व बुनियादी सुविधाओं की कमी से त्रस्त है। जब विपक्ष के जनप्रतिनिधि जनता की जायज मांगों को उठाते हैं, तो सरकार उनकी आवाज दबाने के लिए फर्जी मुकदमे दर्ज कराती है और मंच से माइक तक बंद करवा देती है। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को कुचलने की इस तानाशाही नीति को कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।”

उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आयोजित जौलजीबी कार्यक्रम के दौरान विधायक हरीश धामी का माइक बंद किया जाना बेहद निंदनीय और अलोकतांत्रिक है। श्री दुर्गापाल ने जोर देकर कहा कि जनता की आवाज़ को बुलंद करना और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना ही कांग्रेस के इस हस्ताक्षर अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने “जनता की आवाज़, कांग्रेस का संकल्प” के नारे के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।
प्रमुख रूप से उपस्थित कार्यकर्ता
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हेमवती नंदन दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, बीना जोशी, मोहन कुड़ाई, प्रदीप बथयाल, पुष्कर सिंह दानू सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
जौलजीबी प्रकरण और विकास कार्यों की अनदेखी पर आक्रोश
उल्लेखनीय है कि जौलजीबी कार्यक्रम के दौरान जब स्थानीय विधायक हरीश धामी मंच पर अपनी बात रख रहे थे, तभी उनका माइक बंद कर दिया गया था। इस पर नाराजगी जताते हुए विधायक धामी ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि अपने ही विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में एक स्थानीय जनप्रतिनिधि को जनता की समस्याएं और अपेक्षाएं रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।

विधायक हरीश धामी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के लिए पहले की गई कई घोषणाएं आज तक धरातल पर नहीं उतर पाई हैं, जिससे जनता लंबे समय से विकास कार्यों के पूरा होने का इंतजार कर रही है। उन्होंने इस बात पर भी गहरा रोष व्यक्त किया था कि मुख्यमंत्री उनकी बात सुने बिना ही कार्यक्रम स्थल से चले गए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें