हिमालय प्रहरी

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में बाघ ने शावक को ही बनाया निवाला, पर्यटकों के लिए मार्ग एक दिन के लिए बंद

खबर शेयर करें -

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में बाघ एक शावक को खा रहा था। गश्त के दौरान यह नजारा देख वनकर्मियों ने हवाई फायरिंग कर बाघ को भगाया और पर्यटकों के लिए मार्ग को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया।

बिजरानी रेंज के रेंजर भानु प्रकाश हर्बोला ने बताया कि रविवार सुबह बिजरानी रेंज के जड़पहाड़ मार्ग पर गश्त के दौरान वनकर्मियों को बाघिन के शावक को खाते हुए एक बाघ नजर आया। बाघ उस शावक को पूरी तरह से खा चुका था।
एहतियात के तौर पर वनकर्मियों ने हवाई फायर करते हुए बाघ को मौके से भगाया। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए एक दिन के लिए जड़पहाड़ मार्ग को बंद किया था। बाघ पर नजर रखने के लिए हाथियों की मदद से अभियान भी चलाया लेकिन वह नजर नहीं आया। सोमवार सुबह मार्ग पर्यटकों के लिए खोल दिया।

Exit mobile version