काशीपुर: देश के अन्य राज्यों की तरफ उत्तराखंड में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है. प्रदेश में कोरोना के मामले रोज रिकॉर्ड बना रहे हैं. वहीं उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर की बात करें तो यहां भी कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है, जिसे स्वास्थ्य विभाग और पुलिस-प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. बुधवार को काशीपुर में एक पुलिसकर्मी समेत आठ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.
काशीपुर में जो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला है, वो एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) कर्मी है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया है. कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि बुधवार को कोरोना की जो रिपोर्ट आई है, जिसमें एलआईयू कर्मी समेत आठ कोरोना पॉजिटिव निकले हैं.
बुधवार की जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें एक 23 साल का युवक है, जो पुरानी कपास मिल कॉलोनी का रहने वाला है. जबकि दूसरी कोतवाली में रहने वाला 56 साल का एलआईयू कर्मी है. वहीं तीसरी मरीज जसपुर खुर्द की महिला है, जिसकी उम्र 30 साल है. वहीं 35 साल का एक पुरुष भी कोरोना संक्रमित मिला है. इसके अलावा 4 साल की बच्ची और 36 साल का एक व्यक्ति भी कोरोना की चपेट में आया है. वहीं आवास-विकास में रहने वाली 53 साल की बुजुर्ग महिला और ठाकुरद्वारा के रहने वाले 37 साल के पुरुष की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
डॉ.साहनी ने बताया 1 जनवरी से अब तक क्षेत्र में 23 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं. बता दें कि प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 505 नए मामले सामने आया है. वहीं मंगलवार को कोरोना के 310 नए मामले सामने आए थे. आंकड़ों के आधार पर देखे तो प्रदेश में कोरोना बड़ी तेजी से पैर पसार रहा है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें