हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड के इन 6 जिलों में मनाइए न्यू ईयर, नये साल पर यहां हो सकती है बर्फबारी

खबर शेयर करें -

नया साल आने वाला है और उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है. ठंड बढ़ गई और इसके साथ ही कई जगहों पर हल्की-हल्की बर्फबारी भी हो रही है. क्रिसमस पर भी उत्तराखंड में टूरिस्टों का हुजून उमड़ा था और कई लोग बर्फबारी देखने से महरूम रह गए थे.

लेकिन इस बीच टूरिस्ट न्यू ईयर 2024 पर उत्तराखंड में बर्फबारी के नजारे देख सकते हैं. इसके लिए आपको New Year 2024 के सेलिब्रेशन के लिए उत्तराखंड आना होगा. वैसे भी दुनियाभर से टूरिस्ट नये साल का जश्न मनाने के लिए पहाड़ों की तरफ रुख करते हैं. न्यू ईयर पर उत्तराखंड के हिल स्टेशनों में टूरिस्टों की भीड़ जुट जाती है और सैलानी खूबसूरत वादियों, पहाड़ों और झरनों एवं नदियों के बीच अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हैं.

उत्तराखंड में नये साल पर हो सकती है बर्फबारी

मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड में नये साल पर बर्फबारी हो सकती है. टूरिस्ट नए साल की विदाई पर इस सूबे में बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं. मौसम विभाग ने 30 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के लिए अलर्ट जारी किया है. 30 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में हल्की बारिश-बर्फबारी का अनुमान है और इन पांच पर्वतीय जिलों में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है.

वहीं, 31 दिसंबर की रात और एक जनवरी को भी पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. ऐसे में उत्तराखंड पहुंच चुके टूरिस्ट या नये साल के लिए उत्तराखंड पहुंचने वाले टूरिस्ट थर्टी फर्स्ट और साल की विदाई के आखिरी दिन बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं और आने वाला साल के स्वागत का जश्न मना सकते हैं. हालांकि बारिश और बर्फबारी के साथ ही सूबे में ठंड का असर भी बढ़ेगा. ऐसे में टूरिस्ट चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के हिल स्टेशनों में परिवार और दोस्तों के साथ नये साल का जश्न मनाने के लिए जा सकते हैं.

Exit mobile version