
राजू अनेजा ,काशीपुर। काशीपुर के आवास विकास क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से वहां के पार्षद पुष्कर सिंह बिष्ट पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए उनके मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट न लगाने का आरोप लगाया है वही सोशल मीडिया के माध्यम से ही पार्षद पुष्कर सिंह बिष्ट ने उक्त मामले पर बोलते हुए कहां है कि महापौर दीपक बाली द्वारा काशीपुर को मॉडल रूप बनाने का कार्य किया जा रहा है और शीघ्र ही उनके मोहल्ले में भी स्टेट लाइट की समस्या का निराकरण किया जाएगा।
काशीपुर के आवास विकास निवासी ललित मोहन सिंह द्वारा आज सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से वहां के पार्षद पुष्कर सिंह बिष्ट पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए अपने मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट ना लगवाए जाने का मामला उठाया हालांकि थोड़ी देर बाद ही पार्षद पुष्कर सिंह बिष्ट द्वारा भेदभाव के आरोप को नकारते हुए अति शीघ्र उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया इधर मेयर दीपक बाली ने कहा कि जिस जनता ने उन्हें मेयर पद पर चुनकर भेजा है वह उसे जनता के लिए 24 घंटे हाजिर हैं काशीपुर उनके लिए नगर नहीं बल्कि काशीपुर उनके लिए एक परिवार है और काशीपुर की कोई भी समस्या उनके परिवार की समस्या है जिसके लिए बहुत दिन रात हाजिर है उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय में प्रतिदिन 11:00 लगने वाले जनता दरबार में सभी की समस्याएं सुनी जाती है यदि किसी को भी कोई समस्या हो तो वह निर्भीक होकर उनके कार्यालय में अपनी समस्या से अवगत करवाएं उनकी समस्या का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि काशीपुर को मॉडल रूप बनाने का जो उन्होंने संकल्प लिया है वह उसे संकल्प को पूरा कर पूरे प्रदेश में काशीपुर नगर निगम को ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें