हिमालय प्रहरी

मुक्तेश्वर में स्थित सलमान खुर्शीद के घर पर तोड़फोड़ और आगजनी, सात राउंड फायरिंग भी

खबर शेयर करें -

नैनीताल: पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की हालिया प्रकाशित किताब-सनराइज ओवर अयोध्या-नेशनहुड इन ऑवर टाइम्स‘ पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला नैनीताल के मुक्तेश्वर का है, जहां हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद के आवास पर पत्थरबाजी और आगजनी की. बताया जा रहा है कि उपद्रवियों के हाथ में बीजेपी का झंडा था और वो सांप्रदायिक नारे लगा रहे थे. वहीं, घटना के बाद मौके पर मुक्तेश्वर थाना पुलिस पहुंच गई है. मुक्तेश्वर के ट्यूडा में सलमान खुर्शीद का घर है. पुलिस को प्रारंभिक जांच में घर के खिड़की और दरवाजों पर सात राउंड फायरिंग के कुछ सबूत भी मिले हैं.

फेसबुक पर घटना की तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा, क्या मैं अभी भी गलत हूं? क्या ये हिंदुत्व हो सकता है? सलमान खुर्शीद ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि अब ऐसी बहस की जा रही है. उन्होंने लिखा, ‘शर्म बहुत अप्रभावी शब्द है. इसके अलावा मुझे अब भी उम्मीद है कि यदि अधिक नहीं तो कम से कम हम एक दिन एक साथ तर्क कर सकते हैं और असहमत होने पर सहमत हो सकते हैं.’
यह भी पढ़े 👉 हल्द्वानी में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला, सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म
एएनआई से डीजीआई कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि मामले में राकेश कपिल सहित 20 अन्य लोगों पर धारा 147, 148, 427, 436, 452, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. एहतियातन अब सलमान खुर्शीद के घर के आसपास पुलिस फोर्स तैनात की गई है. कल फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घर की गहनता से जांच करेगी. घटना की सूचना के बाद सीओ भवाली भूपेंद्र सिंह धोनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस को घर के खिड़की और दरवाजों पर सात राउंड फायरिंग के कुछ सबूत भी मिले हैं.

Exit mobile version