हिमालय प्रहरी

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्दूचौड़ इकाई भंग,28 जनवरी को होंगे नई कार्यकारणी के चुनाव

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्दूचौड़ इकाई का कार्यकाल पूरा होने पर आज उसको भंग कर दिया है,नई कार्यकारणी के चुनाव के लिए मतदान 28 जनवरी 2024 को होगा,
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने चुनाव के लिए आज कार्यक्रम की घोषणा की,इसके लिए 10 जनवरी 2024 तक सदस्यता की अंतिम तिथि तय की है,
सदस्यता अभियान के लिए वर्तमान अध्यक्ष खिम सिंह बिष्ट और भास्कर सुयाल को सदस्यता प्रमुख बनाया गया है,
चुनाव संपन्न कराने के लिए एक कमिटी का गठन किया गया है जिसमें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल,प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी,प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल,युवा मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता,मनोज खुलवे को सामिल किया गया है,जो तीन दिन के अंदर हल्दूचौड़ जाकर व्यापारियों की आम सभा बुलाकर चुनाव की जानकारी देंगे,

Exit mobile version