
शुक्रवार रात मंदिर प्रांगण में आयोजित भव्य जागरण में श्री बाल सुन्दरी जागरण मण्डली के भजन गायकों द्वारा महामाई का मनमोहक गुणगान किया गया।जिसमे काशीपुर की बेटी निशा अरोरा ने एक हार बना माली शेरों वाली को पहनाना है के माध्यम अनूठा समा बांध दिया ओर सारी रात भक्त भजनों पर थिरकते नजर आए।इससे पूर्व मां की पावन ज्योत मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री एवं जागरण मण्डली के महंत बलराम प्रजापति द्वारा प्रज्ज्वलित की गई। इस अवसर पर पंडा वंश गोपाल अग्निहोत्री, पंडा मनोज अग्निहोत्री, पंडा विकास अग्निहोत्री, पंडा संदीप अग्निहोत्री, पंडा शक्ति अग्निहोत्री एडवोकेट, पंडा कृष्ण कुमार अग्निहोत्री, पंडा शिवा अग्निहोत्री, जसपुर खुर्द के पूर्व प्रधान समाजसेवी आनंद कुमार एडवोकेट, सहित बड़ी संख्या में माता रानी के भक्त उपस्थित थे। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण कर जागरण का समापन किया गया।