हिमालय प्रहरी

धामी सरकार की नए साल की पहली कैबिनेट बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. ऐसे में उत्तराखंड की धामी सरकार फ्रंटफुट पर ‘खेल’ रही है. इसी कड़ी आज शाम 5 बजे नए साल में धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होनी है. जिसमें कई प्रस्तावों पर सहमति बन सकती है.

बताया जा रहा है कि आज होने वाली कैबिनेट बैठक में पुलिकर्मियों के 4600 ग्रेड-पे, संविदा पीडब्लूडी इंजीनियर्स, पुलिस भर्ती में आयुसीमा छूट और प्रदेश में बढ़ते कोविड संक्रमण को लेकर कुछ नई गाइडलाइन पर विचार कर सकती है.

Exit mobile version