
काशीपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने गदरपुर स्थित कार्यालय पर दर्जनों कांग्रेसियों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई । सदस्यता ग्रहण करने वालों में संजय खन्ना( पूर्व सांसद प्रतिनिधि) श्री पंकज छाबड़ा (पंजाबी सभा अध्यक्ष गढ़ीनेगी) रोशन लाल चराया , सुरेंद्र चराया , चंद्रपाल भगत ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि अबकी बार आगामी चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है तथा इस बार 400 पार के नारे के साथ एक बार फिर देश मे माननीय नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेसियो का अपनी ही पार्टी में दम घुटने लगा है और एक -एक कर कांग्रेस सहित सभी दलों के नेता एवं कार्यकर्ता भारत की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का दामन थाम रहे है। उन्होंने कहा कि अब वो दिन दूर नही जब पूरा देश भाजपा मय नजर आएगा।इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सम्भावित चेयरमैन उम्मीदवार सचीन बाठला,महामंत्री रवि साहनी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष, लक्ष्मी भंडारी , पुनीत बाठला उपस्थित रहे।