
भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के तत्वाधान में डॉ प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में पांच दिवसीय रोवर/ रेंजर निपुण एवं रोवर/ रेंजर लीडर बिगिनर्स प्रशिक्षण शिविर का आज सर्व धर्म प्रार्थना के साथ सफलतापूर्वक समापन हुआ।
शिविर में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुनिधार मानीला अल्मोड़ा के 7 रोवर तथा 15 रेंजर ने रोवर लीडर डॉ गोरखनाथ व रेंजर्स लीडर डॉ सन्तोष पंसारी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग किया । शिविर में रेंजर लीडर डॉ सन्तोष पंसारी द्वारा तीन दिवसीय बिगिनर्स प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।
मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी श्री राम सिंह नेगी, श्री वी एस बिष्ट, चंदन सिंह रावत, वरिष्ठ रोवर श्री देवेश व श्री विशाल के नेतृत्व में रोवर्स एवं रेंजर्स ने ध्वज शिष्टाचार, बी पी 6, समूह चर्चा, अग्रदूत अनुमान विद्या, सूर्य नमस्कार, प्राथमिक चिकित्सा, मानचित्र ज्ञान, श्रम दान, टेंट बनाना, महिला सुरक्षा एवं खुशाल परिवार में व्यक्तिगत स्तर पर किए जाने वाले प्रयासों पर प्रशिंक्षण प्राप्त किया।
कैंप फायर में महाविद्यालय के रोवर/ रेंजर्स ने गायन व नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभाओं का परिचय दिया। इस पांच दिवसीय शिविर में सभी रोवर्स एवं रेंजर्स को दीक्षा प्रदान की गई एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
शिविर के अंतिम दिन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुनिधार मानिला के रोवर लीडर डॉ गोरखनाथ, रेंजर लीडर डॉ सन्तोष पंसारी,राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण की रेंजर लीडर डॉ रजनी शर्मा, रोवर लीडर डॉ दिनेश कुमार, राजकीय महाविद्यालय भतरौंज खान की रेंजर / रोवर लीडर डॉ पूनम सिंह ने सभी रोवर्स एवं रेंजर्स को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें