हिमालय प्रहरी

Dream 11 ने अल्मोड़ा के युवक को रातों-रात बना दिया करोड़पति, जीते 2 करोड़ रुपये

खबर शेयर करें -

भारत में हर साल आईपीएल की चहल पहल दिखाई देती है। इसके साथ आईपीएल ने जब से dream11 लीग शुरू की है तबसे खिलाड़ियों के साथ-साथ आम लोगों की भी किस्मत चमक गई है। जी हां आईपीएल dream11 लीग में अब तक देश के न जाने कितने लोग करोड़पति बन चुके है। इस बीच एक बार फिर उत्तराखंड निवासी ने आईपीएल ड्रीम 11 में करोड़ों रुपए जीत लिए है।

उत्तराखंड के ललित मोहन नैनवाल ने आईपीएल dream11 में शानदार तरीके से दो करोड़ रुपए जीते हैं। ललित नैनवाल मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के चुनी भतरोजखान निवासी है।

ललित ने दिल्ली कैपिटल और बेंगलुरु के बीच हुए मैच में दो करोड़ की धनराशि जीती है। इस जीत के बाद उन्होंने अपना और अपने क्षेत्र का नाम आईपीएल ड्रीम11 में दर्ज करवाया है। आईपीएल हमेशा कई आम लोगों के लिए लॉटरी बनाकर आया है। एक तरफ मैदान पर क्रिकेटर्स चौके-छक्के जड़ रहे हैं तो वहीं क्रिकेट के कुछ जानकार ऐसे भी हैं, जो घर बैठे फैंटेसी टीम बनाकर करोड़पति बन रहे हैं। अपनी इस उपलब्धि ललित नैनवाल काफी खुश होंगे। इस जीत से ललित के परिवार वाले भी सातवें आसमान पर हैं और खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

 

Exit mobile version