
मौत से आक्रोशित स्वजनों व लोगों ने देर शाम कोतवाली पहुंच कोतवाल का घेराव कर आरोपित चालक पर। कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
रूपनगर हल्द्वानी संजीव वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी हर्षिता घर से होली मनाने के बाद स्कूटी से अपनी सहेली लव्या जोशी को छोड़ने जा रही थी। केवीएम स्कूल के पास नशे में धुत कार चालक ने दोनों को रौंद दिया। गंभीर हालत में हर्षिता व लव्या को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टर ने हर्षिता को मृत घोषित कर दिया। उनका कहना है कि चालक मुखानी से ही तेज रफ्तार में कार चला रहा था। इस दौरान सड़क किनारे चल रहे कई लोग कार की चपेट में आने से बाल बाल बचे। इधर, हर्षिता की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्वजनों व लोगों ने कोतवाली में पहुंचकर कोतवाल का घेराव किया। उनका कहना था कि केवीएम स्कूल के पास आये दिन दुर्घटनाएं होती है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि कार चालक पर प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें