काशीपुर: आईटीआई थाना क्षेत्र में रात्रि शादी समारोह में झगड़ा होने पर एक व्यक्ति ने पुराने विवाद के चलते अवैध पिस्टल से एक व्यक्ति पर फायर झोंक दिया था. इस घटना में गोली युवक के कान को छूती हुई निकल गई. इसके बाद आरोपी ने दूसरा फायर भी झोंक दिया, लेकिन राउंड पिस्टल के चैंबर में ही फंस गया. जिससे शादी में अफरा तफरी मच गई. वहीं, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार लिया है.
वहीं, देर रात्रि रुद्राक्ष गार्डन में शादी के दौरान भी दोनों का डीजे में डांस करते समय झगड़ा हो गयाय इस पर फिर लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग कर दिया. जिसके बाद प्रियांक डीजे से हटकर गार्डन के गेट पर आ गया. 15 से 20 मिनट बाद मुदित भी गेट पर आया और उसने प्रियांक के सिर पर कंट्रीमेड अवैध पिस्टल लगाकर फायर कर दिया. गोली प्रियांक के कान को छूकर चली गई. मुदित ने दोबारा फायर किया तो राउंड पिस्टल के चैंबर में ही फंस गया. जिससे शादी में दहशत फैल गई. जिसके बाद मुदित अपने दोस्तों के साथ फरार हो गया.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें