
राजू अनेजा, काशीपुर। रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
मंगलवार को स्टेशन मास्टर काशीपुर द्वारा जरिये फोन पर सूचना दी कि रामनगर काशीपुर रेलवे ट्रैक के पीलर नं0 53 के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ हैं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसआई कपिल कम्बोज ने शव को अपने कब्जे में लेकर आस – पास के लोगो से पूछताछ कर शिनाख्त करने का प्रयास किया व शव के कपड़ो की तलाश करने पर कोई आईडी बरामद न होने के कारण शव की शिनाख्त नही हो पायी । शव के पंचायतनामे की कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु मोर्चरी रखा गया खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं ।