
नवीन जोशी, बागेश्वर:
जनपद के लाहुर घाटी के सलानी, खुमटिया, गनीगांव समेत तमाम गावों में बस को सुविधा नही होने से क्षेत्र वाशियो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।
लाहूर घाटी का सलानी गांव गरुड़ व जिला मुख्यालय बागेश्वर से करीब 30 किलोमीटर दूर है, सलानी गांव करीब एक दर्जन गावों का केंद्र बिंदु भी है, इन गांवों में करीब 20 हजार लोग निवास करते है। यहां पर करीब एक दर्जन गांवो के बच्चो के लिए राजकीय इंटर कालेज भी स्थापित है, पूर्व में सलानी से हल्द्वानी, मेहरबान सिंह रावल, गरुड़ व बागेश्वर के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बस चलती थी, लेकिन करीब 10 साल से परिवहन विभाग ने यहां से बस का संचालन बंद कर दिया, गुम गनीगांव के ठाकुर सिंह व गोपाल दत्त जोशी ने बताया की बस के नही चलने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने सलानी से हल्द्वानी, गरुड़ व बागेश्वर से बस संचालन की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है की कई बार जन प्रतिनिधियों से मांग करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा की जल्द कोई कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा ।