होली पर्व से पूर्व नकली मावे को लेकर खाद्य विभाग हुआ अलर्ट, खाद्य विभाग की टीम द्वारा पकड़े गए दो कट्टे नकली मावे को मौके पर किया नष्ट
admin
खबर शेयर करें -
राजू अनेजा,काशीपुर। होली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं सुरक्षा विभाग में नकली मावे की धरपकड़ शुरू कर दी है। इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने द्वारा केलामोड़ चौकी प्रतापपुर रामनगर रोड पर चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान मंडी चौकी पर एक वाहन को रोका तो जांच के दौरान उक्त वाहन में ठाकुरद्वारा के ग्राम बंका वाला से दो कट्टे मावे के काशीपुर लाये जा रहे थे। मावे के नमूने को लेकर खाद्य सुरक्षा टीम ने जांच हेतु भेज दिया तथा दो कट्टे मावे को नष्ट किया। इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित मोहन पांडे ने बताया कि सूचना मिली थी कि होली पर्व को देखते हुए नगर में नकली मावे की खपत हो रही है जिसको लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया उन्होंने बताया कि टीम द्वारा चलाए जा रहे अभियान आगे भी जारी रहेगा उन्होंने बताया कि अब तक होली के मद्देनजर 32 खाद्य नमूनों को जांच के लिए भेजा जा चुका है जिसमें खाद्य तेल, दूध ,दही ,पनीर, खोया, सूजी, बेसन, मैदा आदि शामिल हैं टीम में जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी ललित मोहन पाण्डे, खाद्य संरक्षा आधिकारी जसपुर/काशीपुर पवन कुमार एवं अन्य विभागीय सदस्य शामिल थे।