
लखनऊ/देहरादून। देश भर के मुख्यमंत्रियों के कार्यप्रदर्शन और लोकप्रियता को लेकर किए गए एक निजी संस्था के व्यापक सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। ‘फेम इंडिया’ पत्रिका और ‘एशिया पोस्ट’ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026’ में सीएम योगी आदित्यनाथ को 1000 में से सर्वाधिक 897 अंक प्राप्त हुए हैं।
इस सर्वेक्षण में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 881 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 874 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
सर्वे में शामिल रहे 15 मुख्यमंत्री, शीर्ष 10 को मिला ‘बेस्ट सीएम’ का खिताब
रिपोर्ट के अनुसार, इस सर्वे में देश भर के कुल 15 मुख्यमंत्रियों को शामिल किया गया था। इनमें शीर्ष 10 में स्थान पाने वाले मुख्यमंत्रियों को ‘बेस्ट चीफ मिनिस्टर’ की श्रेणी में रखा गया है, जबकि 11वें से 15वें स्थान तक के मुख्यमंत्रियों को विशेष ‘मुख्यमंत्री पंचरत्न’ श्रेणी में जगह दी गई है। यह सर्वे मुख्यमंत्रियों के कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक क्षमता, जनस्वीकार्यता, कार्यशैली और सुशासन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित था।
इन 10 प्रमुख मानकों पर हुआ मूल्यांकन
आयोजकों के मुताबिक, मुख्यमंत्रियों की कार्यक्षमता और नेतृत्व को परखने के लिए 10 कड़े मानक तय किए गए थे:
-
सुशासन (Good Governance)
-
कानून-व्यवस्था
-
व्यक्तित्व एवं छवि
-
कार्यक्षमता
-
जनप्रभाव
-
विभागों की समझ
-
लोकप्रियता
-
दूरदर्शिता
-
संवाद कौशल व त्वरित निर्णय क्षमता
-
प्रशासनिक दक्षता व परिणाम
तीन स्तरीय पारदर्शी प्रक्रिया से तैयार हुई रैंकिंग
यह सर्वेक्षण करीब 3 से 4 महीने की अवधि में तीन चरणों में पूरा किया गया:
-
पहला चरण: सोशल मीडिया और प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर मुख्यमंत्रियों से संबंधित जनधारणाओं, समाचारों और चर्चाओं का गहन अध्ययन किया गया।
-
दूसरा चरण: समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों, बुद्धिजीवियों और विशेषज्ञों की राय व फीडबैक शामिल किया गया।
-
तीसरा चरण: आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनके जमीनी अनुभवों और विचारों को संकलित किया गया।
इन तीनों चरणों के आधार पर 10 निर्धारित मानकों पर अंक प्रदान किए गए और 1000 अंकों के कुल पैमाने पर अंतिम राष्ट्रव्यापी रैंकिंग जारी की गई।