
उत्तराखंड में पहली बार 260 महिलाएं अग्निशमन विभाग में दमकल कर्मी का कार्यभार संभालने जा रही हैं. को रुद्रपुर और हरिद्वार में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद ये महिलाएं विभाग को मिल जाएंगी.
इसके बाद इन्हें प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर तैनाती दी जाएगी. करीब छह माह पहले अग्निशमन विभाग ने प्रदेश में पहली बार महिलाओं की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की थी. इसमें महिला आवेदकों का पहले फिजिकल हुआ. इसके बाद लिखित परीक्षा और फिर मेडिकल हुआ. मेरिट लिस्ट के अनुसार महिला अभ्यर्थियों का चयन किया गया. इसमें 95 महिलाओं को रुद्रपुर स्थित 31वीं पीएसी वाहिनी और 165 महिलाओं को हरिद्वार स्थित पुलिस लाइन में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया, जहां छह माह तक महिला दमकल कर्मियों की ट्रेनिंग हुई. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद को पासिंग आउट परेड होगी. इसके बाद सभी नवनियुक्त महिला दमकल कर्मी शपथ ग्रहण करेंगी. रुद्रपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया ने बताया कि प्रदेश में पहली बार अग्निशमन विभाग में महिला दमकल कर्मी कार्यभार संभालेंगी. इसके लिए 260 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है.
रुद्रपुर स्थित 31वीं पीएसी वाहिनी में सुबह दस बजे से 95 महिला दमकल कर्मियों की पासिंग आउट होगी. इस दौरान रुद्रपुर पुलिस लाइन में 99 फायरमैन की भी पासिंग आउट परेड होगी. इसके बाद इनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा.
छह माह पहले चुनी गई 260 महिला अभ्यर्थियों में से गढ़वाल की 165 अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग हरिद्वार पुलिस लाइन में और 05 अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग रुद्रपुर स्थित 31वीं पीएसी वाहिनी में हुई. 13 जिलों से इन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. पहली बार महिला दमकल कर्मी बनने से अभ्यर्थियों और उनके परिवार में खुशी का माहौल है.